फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: घाटों पर गूंजे छठ मईया के गीत, जल में खड़े होकर किया सूर्य को नमन

विज्ञापन
बारिश के मौसम में छठ पूूजा करती हुई महिलाएं। 
विज्ञापन
मथुरा। सूर्योपासना के पर्व छठ पूजा पर सोमवार शाम घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए हजारों व्रती महिलाएं और श्रद्धालु यमुना तट, तालाबों और कृत्रिम घाटों पर जुटे। छठी मईया के जयकारों और लोकगीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन




सुबह से ही श्रद्धालु पूजा सामग्री और टोकरी में ठेकुआ, फल, नारियल आदि लेकर घाटों की ओर रवाना हुए। शाम होते ही व्रती महिलाओं ने यमुना में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कस्बों से लेकर ग्रामीण इलाकों तक छठ पूजा का उल्लास दिखाई दिया। यमुना किनारे विश्राम घाट, स्वामी घाट, बंगाली घाट, अड्डा घाट समेत कई स्थानों पर विशेष सजावट की गई थी। नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और स्वच्छता की पुख्ता व्यवस्था की। भक्तों ने दीप जलाकर नदी तट को आलोकित किया। वहीं छठ मैया के गीतों की मधुर ध्वनि ने शाम को और भी पावन बना दिया। 36 घंटे से निर्जला व्रतियों ने सूर्य देव को अर्घ्य दिया। कुछ व्रती घाट पर बैंड बाजे के साथ आए। छठ महापर्व के चौथे दिन मंगलवार को उदयाचलगामी (उगते सूर्य) को अर्घ्य देने के साथ ही इस चार दिवसीय महानुष्ठान का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें