मथुरामथुरा। राष्ट्रीय लोकदल की पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में रालोद अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी की 16 नवंबर को छाता के नंदगांव में होने वाली सभा की तैयारियों पर चर्चा की गई। इसमें कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने के लिए मंडलभर के कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि रालोद मुखिया की रैली को अभूतपूर्व बनाने के लिए हरेक कार्यकर्ता अभी से जुट जाए। बैठक में पदाधिकारियों ने सुझाव दिए। इस मौके पर पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह, प्रीतम सिंह, अनूप चौधरी, रामरसपाल सिंह पौनिया, कुंवरचंद्र रावत, रोहित प्रताप सिंह, डॉ. प्रेम कुमार दरोगा, मुकेश प्रमुख, अमित गुर्जर, लालजीत सिंह, सुरेश भगत, जयवीर सिंह भूडरी, लक्ष्मण सिंह एडवोकेट, नीरज सोलंकी, श्याम सुंदर प्रधान, रामधन गुर्जर, बबिता देवी, मधुबाला चौधरी, सोनम चौधरी, कीर्ति चौधरी, सुनीता चौधरी, कालीचरण वाल्मीकि, जीतेन्द्र सिंह उर्फ़ जीतू भाई, लक्ष्मीनारायण, हरवीर चौधरी, आज़ाद गुर्जर, जग्गी गुर्जर, बलवीर सिंह, जगदीश शर्मा, पुष्पेंद्र सैनी, कुलदीप सिंह गावर, विवेक पाराशर, पप्पू चौधरी, सुभाष पहलवान आदि मौजूद रहे।