फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा न्यूज: छाता शुगर मिल पर आर-पार की लड़ाई, सैकड़ों ट्रैक्टर लेकर डीएम कार्यालय घेरने निकले किसान!

Wed, 28 Oct 2026 02:31 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

छाता शुगर मिल को दोबारा शुरू कराने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसान सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ मथुरा स्थित डीएम कार्यालय का घेराव करने निकले हैं। किसानों का आरोप है कि लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद मिल के पुनरुद्धार के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।
 
विज्ञापन
छाता शुगर मिल - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा की छाता शुगर मिल पुनरुद्धार की मांग को लेकर लंबे समय से जारी आंदोलन ने अब उग्र रूप ले लिया है। धरना स्थल पर डटे किसान अपनी मांगों की अनदेखी से नाराज होकर आज बड़ी संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर मथुरा स्थित जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय मथुरा का घेराव करने के लिए कूच कर चुके हैं।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान छाता शुगर मिल परिसर में बने धरना स्थल से ट्रैक्टरों का बड़ा काफिला लेकर निकले हैं। किसानों का स्पष्ट कहना है कि प्रशासन द्वारा लगातार दिए जा रहे आश्वासनों के बावजूद अब तक मिल को शुरू कराने के दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के विरोधस्वरूप किसान अपनी आवाज सीधे उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर रैली के रूप में जिला मुख्यालय की ओर बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के इस आंदोलन और भारी संख्या में ट्रैक्टरों के कूच को देखते हुए पुलिस व प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया है। मथुरा-दिल्ली राजमार्ग एवं कलेक्ट्रेट परिसर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें