फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: आराध्य को अर्पण से पहले जूते-चप्पलों के पास रखीं तुलसी की माला

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है। गेट नंबर चार पर वीआईपी प्रोटोकॉल वाले दर्शनार्थियों के लिए बनी रेलिंग में जहां जूते-चप्पल रखे हैं वहीं ठाकुरजी के लिए लाई गई फूल और तुलसी की माला रखी जा रही हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य एवं सेवायत गोस्वामी ने इस पर चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में पीले रंग का कुर्ता पहने व्यक्ति मंदिर की रेलिंग में चप्पल-जूतों के पास श्रद्धालुओं से लेकर फूल माला और तुलसी माला रख रहा है। यही तुलसी की माला ठाकुरजी को अर्पित की जाएगी। श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य एवं सेवायत हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि श्रद्धालु भंडारियों की कमी के कारण आराध्य को फूल माला नहीं चढ़ा पा रहे हैं। इस असुविधा को देखते भंडारियों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है ताकि श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव से लाई जा रही फूल माला और प्रसाद ठाकुरजी तक पहुंच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें