मंत्री एवं छाता विधायक चौधरी लक्ष्मी नारायण का कहना है कि सैकड़ों किलोमीटर सड़कों का विकास कराया है। 50 करोड़ से अधिक लागत की इंटरलॉकिंग सड़कें कस्बों और गांवों में बनाई गईं। पानी की टंकियां बनवाने के साथ स्कूल और कॉलेजों में बड़ा बदलाव कराया है। नहर और रजबहा की सफाई कराकर टेल तक सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता कराई है। बरसाना के विकास की परियोजनाओं पर काम हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बरसाना की होली को विश्व पटल पर ख्याति प्रदान की है।
राशन और थाने की राजनीति के अलावा कुछ नहीं हुआ
2017 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे अतुल सिंह का कहना है कि इन पांच सालों में राशन और थाने की राजनीति के अलावा कुछ भी नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री कई बार बरसाना आए, छाता शुगर मिल की चर्चा तक नहीं हुई। सिर्फ मिल को चालू कराने का वादा ही किया। विकास के नाम पर भी कोई नया काम छाता विधानसभा क्षेत्र में नहीं हुआ है। सड़कों का हाल देखना है तो कोसी-नंदगांव की रोड को देख लीजिए।