फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसाद खाकर मनाया खरना, बड़ी छठ पर सांध्य पूजा आज

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। घर-परिवार और बच्चों की सलामती के लिए छठ पूजा का व्रत रखने वाली महिलाओं ने शुक्रवार को खरना (छोटी छठ) मनाया। महिलाओं ने पूजा पाठ कर घाट पर दीप जलाया और गुड़ से बना प्रसाद खाकर निर्जला व्रत शुरू किया। इस दौरान घाटों पर साफ-सफाई की गई।
विज्ञापन

महिलाओं ने बड़ी छठ की पूजा के लिए सिप-सोप्ता (मंदिर जैसा गुंबद) तैयार किया। रिफाइनरी टाउनशिप में शुक्रवार को पूजा-पाठ के दौरान उत्साह का माहौल रहा। बड़ी छठ पर शनिवार को घाटों के किनारे सांध्य पूजा कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। मथुरा रिफाइनरी स्थित टाउनशिप में छठ पर्व के दूसरे दिन विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए।
शुक्रवार की शाम व्रती महिलाओं ने छठ मैया के लिए मिट्टी के चूल्हे पर नए बर्तन में गुड़ और चावल से खीर बनाई और इसे छठ माता को अर्पित कर स्वयं ग्रहण किया। इसके बाद उन्होंने 36 घंटे तक निर्जल व्रत शुरू किया। इस दौरान कई घरों में बड़ी छठ पर मन्नत की कोसी भरने और नई बहू व नवजात के आने की खुशी में कोसी भरने की तैयारी की गई। महिलाओं ने खरीदारी कर बड़ी छठ की तैयारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें