फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाली बसों का चार्ट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। परिवहन निगम के अधिकारियों ने मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाली बसों का चार्ट तैयार कर लिया है। मेले में सात डिपो से 1000 बसें भेजने की सूची जारी हो गई है। इसके साथ ही मेले में आने वाली बसों के खराब होने पर तत्काल उन्हें सही करने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रह्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि मेले की तैयारी को अंतिम रूप बैठक में दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। मेले में आगरा से 250 बसें, अलीगढ़ क्षेत्र से 150 बसें, गाजियाबाद से 150 बसें, मेरठ से 100 बसें, इटावा क्षेत्र से 150 बसें, मुरादाबाद से 100 बसें और बरेली से 100 बसें आएंगी।

उन्होंने बताया कि डिपो को 4 से 11 जुलाई तक ये 1000 बसें उपलब्ध रहेंगी। प्रत्येक बाहरी क्षेत्र में सुचारू संचालन के लिए एक अधिकारी सक्षेप्र, एक उपाधि कारी एवं 8 लिपिक मेले में तैनात रहेंगे। इसके अलावा किसी भी ब्रेकडाउन या बस खराबी को अटैंड करने के लिए तत्काल तकनीकी टीम मौजूद रहेगी। साथ ही मथुरा में तीन संवेदनशील प्वाइंट पर क्रेन भी तात्कालिक रूप से उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन


वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि धौलीप्याऊ पार्किंग ग्राउंड, गोवर्धन चौराहा, अड़ींग, जमुनाबत, महमूदपुर एवं बाबा जयगुरुदेव चौराहे पर इंटरसेप्टर क्यूआरटी टीम रहेगी। मुड़िया पूर्णिमा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को सुगम एवं सुरक्षित यात्रा कराई जाएगी। इसके अलावा भूतेश्वर बस स्टैंड और रेलवे गेट नं 2 से रोडवेज की बसें संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें