फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वीर गोकुला नाटक देख दर्शक हुए भावविभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। कस्बा बाजना स्थित नानक चंद्र फार्म हाउस में मुंबई की नाट्य संस्था नाट्य किरन मंच के कलाकारों ने वीर गोकुला नाटक की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटक की प्रस्तुति में कलाकारों ने मथुरा-वृंदावन पर औरंगजेब के जुल्मों सितम और उसके खिलाफ किसान वीर गोकुला के विद्रोह की एक सच्ची गाथा का सजीव मंचन किया।
विज्ञापन


नाटक में दिखाया गया कि 17वीं शताब्दी में जब औरंगजेब का शासन चरम पर था तो उसने अत्याचार की सीमाएं लांघ दी थीं। ऐसे समय में गोकुला जाट ने किसान और सर्व समाज को साथ लेकर औरंगजेब के खिलाफ विद्रोह का बिगुल बजाया। गोकुला ने शिवाजी महाराज के गुरु समर्थ रामदास जी के सहयोग से किसानों को संघटित कर उन्हें युद्ध कला सिखाई और औरंगजेब को कई बार शिकस्त दी। इसमें मथुरा के वैश्य समाज ने धन से, गुर्जर एवं यादव समाज ने शक्ति और ब्राह्मण समाज ने दिमाग से गोकुला का साथ देकर पांच मुगल फौजदार को जन्नत दिखाकर, सादाबाद और मुरसान को स्वतंत्र कराते हुए औरंगजेब को सीधी चुनौती दी थी।

नाटक के निर्देशक एवं लेखक कस्बा बाजना के ही देव फौजदार हैं, जो पिछले 16 वर्ष से मुंबई में बॉलीवुड में सक्रिय हैं। मुख्य कलाकारों में तेजस यादव, बेला बारोट, राकेश भदौरिया, कुलदीप मालवीय, अनिल कुमार, जिमी सलगोत्रा, पिंकेश जैसवाल, नितिन चौहान, मानव तिवारी, सत्यम, परमिंदर सिंह, अजय कुमार आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें