फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी में वीआईपी के लिए दर्शन व्यवस्था में बदलाव होने जा रहा है। अब वीआईपी प्रवेश द्वार पांच से मंदिर में प्रवेश न करके चार से करेंगे। आराध्य के दर्शन करने के बाद निकास द्वार एक से बाहर निकलेंगे। मंदिर में बढ़ती भीड़ और श्रद्धालुओं को वीआईपी कठघरे में होने वाली परेशानी को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में मंदिर में द्वार पांच पर लगी रेलिंग से पुलिसकर्मी वीआईपी को दर्शन कराने ले जाते हैं निकास द्वारा चार से मंदिर के बाहर लाते हैं। इस दौरान होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी ने वीआईपी को सहज दर्शन के लिए नई व्यवस्था की है। अब वीआईपी मंदिर के निकास द्वारा चार से प्रवेश कर एक से बाहर जा सकेंगे। इसके लिए कमेटी ने मंदिर के गेट चार के बाहर चबूतरे पर स्टील के पाइप का नया कठघरा बनवाया है।
इसमें वीआईपी श्रद्धालु एकत्र हो सकेंगे। निकास द्वार चार से लेकर वीआईपी कठघरा तक नई रेलिंग लगाई गई है। जिससे मंदिर में प्रवेश करते ही आम श्रद्धालुओं से अलग रेलिंग से होकर वीआईपी कठघरे तक पहुंचा जा सके। दर्शन करने के बाद वीआईपी रेलिंग से होकर निकास द्वार एक से बाहर जा सकेंगे। हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य, सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में वीआईपी के लिए दर्शन व्यवस्था में बदलाव की तैयारी की है। गेट चार पर कठघरा बनकर तैयार है। इस संबंध में जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। यह व्यवस्था जल्द ही लागू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें