फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विवाद में फंसा चेयरमैन पद का चुनाव... टॉस से होगा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बीएसए इंजीनियर कॉलेज में चेयरमैन पद के लिए हुआ चुनाव विवाद में घिर गया है। चेयरमैन पद के दावेदारों नितिन मित्तल और प्रदीप बंसल को बराबर मत मिलने पर विवाद गहरा गया है। चुनाव के बाद दोनों की डेढ़-डेढ़ साल के लिए चेयरमैन पद का दायित्व संभालने के लिए बनी सहमति पर विराम लगता नजर आ रहा है। इसके लिए बृहस्पतिवार को टॉस के माध्यम से चेयरमैन घोषित करने का निर्णय लिया गया था। बाद में इसे कुछ दिनों के लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन

श्री अग्रवाल शिक्षा मंडल के तहत 25 अगस्त को चंपा अग्रवाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में विभिन्न संस्थाओं के पदों के लिए मतदान हुआ था। इसमें बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयरमैन पद पर भी मतदान हुआ था। चेयरमैन पद के लिए दो दावेदारों नितिन मित्तल और प्रदीप अग्रवाल को 48-48 मत प्राप्त हुए थे। बराबर मत होने पर दोनों को डेढ़-डेढ़ साल का कार्यकाल संभालने की सहमति बनी थी। पहले डेढ़ साल का कार्यकाल नितिन और बाद का कार्यकाल प्रदीप अग्रवाल संभालने वाले थे।
मतदान के दो दिन बाद ही चेयरमैन पद विवादों घिर गया। विवाद का समाधान करने के लिए दोनों के बीच टॉस कराने का निर्णय लिया गया। इसके तहत बृहस्पतिवार को चंपा अग्रवाल विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में टॉस कराने का निर्णय हुआ था। बाद में चुनाव अधिकारी सुभाष चंद अग्रवाल सिक्का ने उसे रोक दिया। चुनाव अधिकारी का कहना है कि दोनों काे बराबर मत मिले हैं। इसलिए इसका निर्णय टॉस के माध्यम से होगा। फिलहाल टॉस की प्रक्रिया को रोका गया है, जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। उनका कहना है कि अभी दोनों दावेदारों में से किसी को भी प्रमाणपत्र नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन

वहीं, नितिन मित्तल का कहना है कि मतदान के बाद ही डेढ़-डेढ़ साल के लिए चेयरमैन पद का कार्यभार ग्रहण करने की सहमति बनी थी। अब इसमें टॉस की प्रक्रिया नहीं हो सकती है। मतदान के बाद अब चुनाव अधिकारी का कोई हस्तक्षेप नहीं रहेगा। उधर, प्रदीप अग्रवाल का कहना है कि फिलहाल चुनाव अधिकारी ने टॉस की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया है। इसका फैसला टॉस से ही होगा। टॉस कब होगा, यह चुनाव अधिकारी ही बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें