फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चार धाम मंदिर के कर्मचारियों ने लगाया शोषण का आरोप, हंगामा

विज्ञापन
मथुरा। हंगामा कर रहे कर्मचारियों को समझाते जैंत थाना प्रभारी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत क्षेत्र में छटीकरा स्थित चार धाम मंदिर के गेस्ट हाउस में काम करने वाले कर्मचारियों ने मंगलवार को हंगामा किया। तय वेतन से कम मिलने पर आक्रोश जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मंदिर के गेस्ट हाउस में हाउसकीपिंग का काम करने वाले सरन दास, भगवान सिंह, पवन कुमार आदि का आरोप था कि प्रबंधन उन्हें तय वेतन से कम दे रहा है। प्रबंधन की मंशा के अनुरूप काम न करने पर उनके साथ अभद्रता की जाती है। उन्हें काम से निकालने की धमकी दी जा रही हैं। कर्मचारियों ने सहायक श्रम आयुक्त को भी शिकायत दी।
इसमें बताया कि काम देते वक्त उन्हें 17600 रुपये वेतन देने का वादा किया गया था। ईपीएफ व ईएसआईसी का अंशदान काटकर 14600 दिया जाना तय था। जब वेतन की मांग की तो उन्हें 11600 रुपये दिए गए। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें