फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ब्रज में गूंजी ललिता सखी के जन्म की बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसाना। राधारानी के प्राकट्य से दो दिन पहले बृहस्पतिवार को ब्रजभूमि में उनकी प्रधान सखी ललिताजी के प्राकट्य का उल्लास छा गया। ऊंचागांव के अटा अटोर पर्वत पर स्थित ललिताजी के मंदिर में जन्मोत्सव के दौरान राधे और ललिता सखी के जयकारे गूंजते रहे। ललिता सखी के प्राकट्य की बधाई सुनने के लिए दूरदराज से श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन


मंदिर में दोपहर सेवायतों ने ललिता के श्रीविग्रह का पंचामृत अभिषेक कराया। आरती के बाद भक्तों ने ललिताजी के श्रीचरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद मांगा। इस दौरान गुर्जर समाज के लोगों ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। मृदंग की थाप और लोकधुनों पर श्रद्धालु नृत्य कर उठे। गोलू सखी के बधाई पदों ने वातावरण को सखी भाव से सराबोर कर दिया। जन्मोत्सव में ब्रजाचार्य पीठ के पीठाधीश्वर गोस्वामी कृष्णानन्द तैलंग, गोस्वामी उपेन्द्र नारायण भट्ट, प्रवक्ता घनश्यामराज भट्ट सहित संत और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें