फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहमी की हदें पार: वृंदावन में पंचर वाले को बुरी तरह पीटा, फिर ऊपर से गुजार दी बाइक; CCTV देख कांप जाएंगे

Thu, 16 Apr 2026 12:22 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के वृंदावन कट यमुना एक्सप्रेसवे सर्विस रोड पर दबंगों ने पंचर दुकान कर्मचारी के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसके ऊपर से बाइक निकालकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन
पंचर वाले के ऊपर से गुजारी बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा से दबंगई का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जहां दबंगों ने पंचर वाले के साथ लात घूसों से मारपीट की। इतना ही नहीं बेरहमी से उसे सड़क पर अधमरा छोड़ उसके ऊपर से बाइक निकाल ले जाते हैं।
विज्ञापन

यह वारदात वृंदावन कट यमुना एक्सप्रेसवे के पास सर्विस रोड की है।  यहां पर असलम की टायर पंचर की दुकान की है। असलम द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार 11 अप्रैल 2026 की रात करीब 2:30 बजे कुछ लोगों का फोन आया कि उनकी गाड़ी में पंचर हो गया है।

बताया जा रहा है कि जब पीड़ित ने उन्हें दुकान पर आने को कहा, तो कुछ देर बाद आरोपी वहां पहुंच गए और पंचर बनाने को लेकर दबाव बनाने लगे। इसी दौरान बात बिगड़ गई और आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान पर मौजूद कर्मचारी अमन के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, फिर उसके ऊपर से बाइक निकाल कर ले गये।
विज्ञापन

यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान भी की गई है। इतना ही नहीं, जाते समय आरोपियों ने धमकी भी दी कि अगर पुलिस में शिकायत की तो जान से मार देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें