फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई: 15 मई से अंक सुधारने का मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के उन विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है जो अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं। बोर्ड ने दूसरी मुख्य परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षाएं 15 मई से शुरू होकर 21 मई तक चलेंगी। इसके माध्यम से छात्र अपने प्राप्तांकों में सुधार कर सकेंगे। जो विद्यार्थी एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हैं, उन्हें भी पास होने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन



सीबीएसई ने 15 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया था। कई मेधावी छात्र अपने अंकों को लेकर असंतुष्ट हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने दूसरी परीक्षा को वैकल्पिक तौर पर आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें वे छात्र शामिल होंगे जिन्होंने परिणाम के पांच दिन के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर ली है।



सिटी कोआर्डिनेटर शैलेंद्र ग्रेवाल ने बताया कि परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है, जिसकी सूची एक-दो दिन में सार्वजनिक कर दी जाएगी। अधिकांश विषयों की परीक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे की पाली में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





परीक्षा की समय सारिणी

15 मई: गणित (स्टैंडर्ड एवं बेसिक)

16 मई: अंग्रेजी

18 मई: विज्ञान

19 मई: हिंदी कोर्स A, विभिन्न क्षेत्रीय एवं विदेशी भाषाएं

20 मई: पेंटिंग, संस्कृत, आईटी और एआई

21 मई: सामाजिक विज्ञान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें