फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा निकला अधर्मी: बालिकाओं का यौन उत्पीड़न, फिर सोशल मीडिया पर डालता था गंदी तस्वीरें...CBI जुटा रही साक्ष्य

Tue, 24 Jun 2025 10:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बालिकाओं का यौन उत्पीड़न कर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के मामले में सीबीआई सोमवार को फिर मथुरा पहुंची। पुलिस के साथ सीबीआई ने गांव जाकर बाबा के खिलाफ साक्ष्य जुटाए। साथ ही एक पीड़ित परिवार से भी बात की। इससे पहले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी और सहयोग मांगा।
विज्ञापन
संत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने बालिकाओं का यौन उत्पीड़न करने और फोटो व वीडियो बनाने के मामले में जैंत थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बाबा को 21 जून को गिरफ्तार किया था। सीबीआई बिना किसी सूचना के उसे अपने साथ ले गए थे। सीबीआई द्वारा घटना के संबंध में जारी प्रेस नोट से इसकी जानकारी हुई थी। पुलिस को अब तक नहीं पता था कि आखिर पूरी हकीकत क्या है। एक बार फिर सोमवार को सीबीआई की टीम मथुरा पहुंची।
विज्ञापन

 

सबसे पहले टीम ने एसएसपी से मुलाकात की। उन्हें पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी बाबा उनकी हिरासत में है। वहीं जांच के लिए टीम ने फिर से गांव जाने की बात बताई। साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस बल की मांग की।
 
ये भी पढ़ें -  UP: कलाई काटी, फिर काटा गला...इस प्रेमिका ने प्रेमी को दी ऐसी मौत, कांप उठेगी रूह; जानें क्या रही वजह


 

एसएसपी के आदेश पर जैंत थाना प्रभारी अश्विनी कुमार और पुलिसकर्मी सीबीआई के साथ गांव पहुंचे। सीबीआई ने गांव पहुंचकर बाबा के खिलाफ साक्ष्य जुटाए। उस मंदिर पर भी सीबीआई ने गहनता से जांच की, जहां बाबा रहता था। इसके साथ ही आसपास के रहने वाले लोगों से भी बाबा के बारे में जानकारी जुटाई। गांव निवासी एक पीड़ित परिवार से भी मुलाकात कर सीबीआई के अधिकारियों ने उनकी बच्ची के साथ हुई घटना की जानकारी जुटाई। दोपहर एक बजे के करीब गांव पहुंची टीम करीब एक घंटे तक गांव में जांच पड़ताल करती रही। इसके बाद टीम वापस लौट गई।

ये भी पढ़ें -   UP: जिसने लूटी आबरू...उसी को दे बैठी दिल, पत्नी की प्रेम कहानी की हकीकत ने उड़ाए पति के होश


 

सीबीआई जल्द कराएगी अन्य पीड़िताओं के बयान
बाबा की गिरफ्तारी के बाद उसी दिन एक पीड़ित बालिका के बयान भी न्यायालय में दर्ज कराए गए थे। इसमें सीबीआई ने बाल कल्याण समिति की मदद ली थी। सूत्रों के अनुसार जल्द ही सीबीआई गांव निवासी अन्य पीड़िताओं के भी न्यायालय में बयान कराएगी। सीबीआई जल्द से जल्द सभी पीड़िताओं की पहचान करने के साथ ही उन्हें और उनके परिवार को न्यायालय में बयान दर्ज कराने के लिए तैयार कर रही है। अधिकांश पीड़िताएं 6 से 12 वर्ष की उम्र के बीच की हैं, ऐसे में सीबीआई कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती है।

ये भी पढ़ें -   UP: पाकिस्तान नंबर से डिजिटल अरेस्ट की कोशिश...LIC अधिकारी ने दिखाई चालाकी, इस तरह खुद को बचाया
 
विज्ञापन

सीबीआई को दिया गया पुलिस बल 
 एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि सीबीआई की एक टीम ने आकर बाबा की गिरफ्तारी की जानकारी दी है। टीम ने गांव में जांच के लिए पुलिस बल की मांग की थी। पुलिस बल उपलब्ध करा दिया गया था। जांच में सीबीआई का हर संभव सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें