फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यमुना एक्सप्रेस वे पर कैश कलेक्शन कर्मी 12 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Mon, 11 Nov 2024 01:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कैंटीन कैश कलेक्शन कर्मी से 12 लाख रुपये की लूट कर ली गई। बाइक सवार बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

 
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे पर कैंटीन के कैश कलेक्शन कर्मी से बाइक सवार बदमाश 12 लख रुपये लूट ले गए। पीड़ित यमुना एक्सप्रेस-वे पर संचालित कैंटीनों का कैश एकत्र करके दोपहर 12:00 बैंक में जमा करने जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, राया थाना क्षेत्र के गोंगा निवासी गोपाल पुत्र वीरेंद्र यमुना एक्सप्रेस वे संचालित कैंटीन से कैश लेकर बैंक में जमा करने का काम करता है। वह सोमवार को भी बैंक में पैसा जमा करने जा रहा था। इसी दौरान यमुना एक्सप्रेस0वे के माइल्ड स्टोन 105 के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोपाल के हाथ में डंडा मार कर 12 लाख 15 हजार रुपये और उसका मोबाइल छीन लिया।

गोपाल ने बताया कि जब तक शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुटी, तब तक बाइक सवार वहां से भाग निकले। घटना की जानकारी उसने तुरंत ही पुलिस को दी। सूचना के बाद एसपी सिटी अरविंद कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें