फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ऑटो में सवार महिला की नकदी और आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राया। थाना क्षेत्र में चार दिन के भीतर ऑटो-रिक्शा में चोरी की दो वारदातें हुई हैं। इन घटनाओं में यात्रियों के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हो गए। पुलिस एक महिला और उसके साथी की तलाश कर रही है, जो इन वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

घटना रविवार को हुई जब मुरसान के बढ़ा खुर्द निवासी शशि के बैग से 20 हजार रुपये, एक सोने की जंजीर और सात अंगूठियां चोरी हो गईं। शशि सोनई से ऑटो में बैठकर राया आ रहीं थीं और बिचपुरी चौकी के पास उतरने पर उन्हें चोरी का पता चला। शशि का कहना है कि उनके साथ एक महिला यात्री बैठी थी। आरोप है कि उसी महिला ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इससे दो दिन पहले, भरुआ गांव निवासी गीता के गले से सोने की जंजीर चोरी हुई थी। गीता अपने पिता सुरेश चंद्र के साथ मुरसान से ऑटो में बैठकर अपने मायके लौट रहीं थीं। इन वारदात से परेशान ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से चोर गिरोह को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

गिरोह का तरीका
स्थानीय लोगों के अनुसार, मुरसान से राया के बीच एक महिला सक्रिय है। यह महिला यात्री बनकर ऑटो में बैठती है और चोरी करती है। घटना को अंजाम देने के बाद वह रास्ते में उतर जाती है। उसके पीछे एक युवक बाइक से चलता है, जिसके साथ वह चली जाती है। पुलिस इस महिला और उसके बाइक सवार साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें