सौंख। विगत दिनों अपनी पौत्रियों को स्कूल छोड़ने जा रहे दादा पर हमलावरों ने लाठी-डंडों और चाकू-सरियों से जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है नामजदों ने पौत्रियों को अगवा करने की कोशिश की। मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव नोविसा निवासी धनेश कुमार सोमवार सुबह करीब 7 बजे अपनी पौत्रियों को गढ़ी आशिया स्थित प्राइवेट स्कूल में छोड़ने जा रहे थे। आरोप है रास्ते में घात लगाए बैठे सात नामजदों ने उन्हें रोका और गालियां देते हुए जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी पौत्रियों को छोड़कर भाग गए।
पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। तहरीर पर गांव माढ़ा निवासी नरेंद्र उर्फ नीतू, वीसा, हरेंद्र, कलुआ, मोरा, बंटी, जगदीश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सीओ आलोक सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद