फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन में सौभरि कुंड के पास होगा आरसीसी नाले का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने वृंदावन में स्थित सौभरि कुंड के पास बने नाले का आरसीसी निर्माण के साथ सौंदर्यीकरण कराने की कवायद शुरू की है। प्रस्तावित योजना पर शासन से 2 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

एमवीडीए से जिले के विकास कार्यों के प्रस्ताव शासन से मंजूरी मिलना शुरू हो गए हैं। इसमें सड़कों का निर्माण व सौंदर्यीकरण के साथ-साथ कुंड के आसपास हाईमास्ट लाइटें लगाने के प्रस्ताव दिए हैं। इसके अलावा प्राचीन कुंडों की दशा भी सुधरेगी। इसी के तहत सौभरि कुंड के आसपास कच्चे नाले का आरसीसी निर्माण कार्य कराने की योजना बनाई गई है। इसके साथ-साथ सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा।
एमवीडीए के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगामी दिनों में नाले का कायाकल्प होगा। साथ ही अन्य विकास कार्यों को भी धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें