मथुरा। धर्म नगरी के लोगों का क्रेज भी गाड़ियों के प्रति बढ़ा है। बजट क्लास के साथ ही लग्जरी कारों की बिक्री के साथ ही तीन साल के भीतर दोपहिया वाहनों में बाइक और स्कूटी की खरीद भी बढ़ गई है। परिवहन विभाग के पंजीयन के आंकड़ों पर नजर डालें तो व्यावसायिक वाहनों की बिक्री तुलनात्मक रूप से कम हुई है।
पेट्रोल-डीजल साथ ही सीएनजी और इलेक्ट्रिक वाहनों का क्रेज भी तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2023 और 2024 की अपेक्षा 2025 में वाहनों की बिक्री में कई गुना इजाफा हुआ है। इसके पीछे जीएसटी की दरों में कमी को भी माना जा रहा है। वाहनों की कीमतों में कमी के साथ ही आसान फाइनेंस सुविधा भी ग्राहकों को लुभाने में कामयाब रही। आरटीओ अधिकारियों का कहना है कि दोपहिया इलेक्ट्रिक स्कूटी को विद्यार्थी वर्ग पसंद कर रहा है। ईवी पर दी जा रही विशेष स्कीम भी लोगों को लुभा रही हैं। ईवी कारों की खरीद का आंकड़ा भी बढ़ गया है।
वाहन 2023 2024 2025
कार 7238 8764 9410
ट्रक/बस 1236 1157 1005
बाइक/स्कूटर 44725 48656 53125
थ्री व्हीलर 7544 4576 7690
आंकड़े परिवहन विभाग के अनुसार हैं।