फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गीले मैदान बने खिलाड़ियों की परेशानी, अभ्यास से दूर हो रहे युवा

विज्ञापन
बारिश के कारण गीला पड़ा खेल मैदान। 
विज्ञापन
मथुरा। दो दिन हुई बारिश के कारण खेल मैदान गीले पड़े हैं। इससे क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल समेत अन्य आउटडोर खेलों का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फिसलन और चोट के डर से खिलाड़ियों की संख्या में कमी आ रही है।
विज्ञापन

स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम का मैदान बारिश होने के कारण गीला हो गया है। इसके चलते सुबह और शाम के अभ्यास सत्र प्रभावित हो रहे हैं। कई खिलाड़ी मैदान तक पहुंचने के बाद वापस लौटने को मजबूर हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि गीले मैदान पर अभ्यास करना जोखिम भरा है, जिससे चोट लगने की आशंका बनी रहती है।
क्रिकेटर हिमांशु ने बताया कि नियमित अभ्यास न हो पाने से फिटनेस और खेल की लय दोनों पर असर पड़ रहा है। फुटबॉल और हॉकी खिलाड़ियों का कहना है कि प्रतियोगिताओं का समय नजदीक है, तैयारी पूरी नहीं हो पा रही। यही हाल जिले के निजी खेल मैदानों का भी है। यहां होने वाली प्रतियोगिताएं प्रभावित हो रही हैं। जिला खेल अधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया कि बारिश के कारण मैदान गीला हो गया था। शुक्रवार को धूप निकलने के कारण काफी हद तक मैदान सूख गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें