वृंदावन (मथुरा)। 12 वर्ष बाद आयोजित होने जा रहे वृंदावन के ऐतिहासिक कुंभ मेला बैठक के दौरान श्रीसंकट मोचन योग अनुसंधान संस्थान योग कुंभ का आयोजन करेगा। यह फैसला शुक्रवार को संस्थान की बैठक में पदाधिकारियों ने लिया।
गोविंद बाग स्थित श्रीराम जी का मंदिर में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारी पर चर्चाएं र्हुइं। कुंदन रॉय ने बताया कि योग कुंभ कार्यक्रम में योग, आयुर्वेद एवं भारतीय संस्कृति से संबंधित कार्यक्रम होंगे, जिसमें योग आसन प्रतियोगिता, योग सेमिनार, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर, वेदांग महोत्सव, शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता, मिथिला मैथिली नृत्य प्रतियोगिता, ध्यान शिविर, कुंडलिनी योग शिविर इत्यादि शामिल हैं। डॉ. मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि यह कार्यक्रम वृंदावन की धारा पर ऐतिहासिक होगा।
बैठक में बीजेपी पार्षद वैभव अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा, महेश खंडेलवाल ने भी विचार व्यक्त किए। संस्थान के सचिव डॉ. बालमुकुंद शास्त्री ने बताया कि योग स्वास्थ्य शिविर, ध्यान शिविर एवं विभिन्न योग तथा नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेकर स्थानीय लोग इसका लाभ उठाएं। कार्यक्रम की समिति का भी गठन किया गया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक डॉ. धर्मनाथ शास्त्री, मनीष अग्रवाल, डॉ. अनुज गौड़, वृषभानु नंदिनी झा, अभयचंद्र शास्त्री, मनमोहन कुलश्रेष्ठ, इंद्रनाथ शास्त्री, गिरिजेश नंदिनी झा, नवल किशोर शास्त्री मौजूद रहे।