फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में कैबिनेट मंत्री ने सीएम से की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की शामली में हुई हत्या के मामले में प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चाैधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। कैबिनेट मंत्री ने शामली के बर्सी खेड़ा निवासी सिंगर के पिता सतवीर बालियान को फोन पर इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने हत्याकांड का संज्ञान लिया है और जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे।
विज्ञापन

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान पर बुधवार शाम नाला पटरी मार्ग पर जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने हमला कर दिया था। हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी हत्या कर दी थी। एक मिनट छह सेकेंड की फुटेज में जिम से बाहर निकलने से लेकर हमलावरों की फायरिंग और उनके भागने का घटनाक्रम कैद है। इस मामले में अंकित के पिता ने कहा था कि उनके पुत्र की किसी बड़े गैंग से कोई दुश्मनी नहीं थी।
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चाैधरी ने इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। उन्होंने अंकित के पिता सतवीर बालियान से फोन पर बात करते हुए घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लिया है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने हत्याकांड के पीछे बहुत बड़ी साजिश का अंदेशा व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें