मथुरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) की आज आवश्यकता ही नहीं पड़ती, जब कांग्रेस इस देश का बंटवारा धर्म के आधार पर ही नहीं करती। अब कांग्रेस, सपा सहित संपूर्ण विपक्ष भ्रम फैला रहा है कि यह कानून देश के अल्पसंख्यकों के खिलाफ है।
भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को आयोजित कार्यशाला से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री शुक्ला ने कहा कि देश के गृहमंत्री अमित शाह स्पष्ट कर चुके हैं कि इस कानून से देश के मुसलमान पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
कानून से पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए हिंदू, सिख, बौद्ध, ईसाई, पारसी को नागरिकता देने का प्रयास है, जिन्होंने इन देशों में हुए अत्याचार, जबरन धर्म परिवर्तन और बहू बेटियों के मान सम्मान बचाने के लिए कभी यहां पनाह ली थी। 1947 में पाकिस्तान में हिंदू सहित अन्य अल्पसंख्यकों की आबादी जहां 23 प्रतिशत थी, जो 2011 में घटकर सिर्फ 3.7 प्रतिशत ही रह गई है।
कांग्रेस की सरकार ने माना कि पाकिस्तान में हिंदू सहित अन्य अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हुए हैं, लेकिन अब नागरिकता देने वाले कानून की खिलाफत कर रही है। साथ ही मुस्लमानों को भड़काने का काम कर रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, विधायक पूरन प्रकाश, पूर्व विधायक प्रणतपाल सिंह, एसके शर्मा, सिद्धार्थ लोधी, संजय प्रताप सिंह, सत्यपाल चौधरी, ज्ञानेंद्र राणा, हरिओम सिसौदिया, पीयूष राघव,जनार्दन शर्मा।
-महानगर सम्मेलन में मौजूदगी
महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, महापौर मुकेश आर्य बंधु, प्रदीप गोस्वामी, विनोद चौधरी, चेतनस्वरूप पाराशर, श्याम चतुर्वेदी, राजू यादव, जहीर अब्बास जैदी, गंभीर गुर्जर, दीपा अग्रवाल, अनिल मालवीय, हेमंत खंदौली, इंजी वीरभान सिंह, अनिल चौधरी।