फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सखा के साथ बैठ आधे घंटे बंशी बजाई, नन्दगांव पहुंचे लालू-राबड़ी के सुपुत्र

विज्ञापन
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के सुपुत्र तेजप्रताप नंदगांव स्थित कुंड पर बैठकर बा - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
नन्दगांव(मथुरा)। लालू-राबड़ी के ज्येष्ठ पुत्र एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव शुक्रवार शाम बरसाना पहुंचे। आज कोहरा छटने और धूप निकलने पर अपने मित्र लक्ष्मण शर्मा को साथ लेकर सबसे पहले नंदगांव-बरसाना के मध्य गाजीपुर स्थित प्रेम सरोवर पहुंचे। यहां गर्म जैकेट उतार कर सरोवर के चबूतरे पर अपने सखा के साथ बैठ कर आधे घंटे बंशी बजाई।
विज्ञापन

विदित रहे पटना परिवार न्यायालय ने बीते 24 दिसंबर को तेजप्रताप यादव का ऐश्वर्या से तलाक मंजूर कर ऐश्वर्या को अंतरिम गुजारा भत्ता के रूप में 24 हजार रुपये हर महीने एवं 2 लाख रुपये के साथ ऐश्वर्या को मुकदमा लड़ने के लिए खर्चा देने का निर्णय सुनाया था। कोर्ट के फैसले से राहत की सांस लेते हुए तेजप्रताप यादव ब्रज चले आए और प्रेम सरोवर पर बैठ कर खूब चैन की बंशी बजाने लगे।
तेज प्रताप के मित्र लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि ब्रज से उनका ही नहीं बल्कि उनके पूर्वजों का बहुत पुराना रिश्ता है। उनको यहां आकर आत्मशांति ही नहीं बल्कि परिवार पर छा रहे संकट के बादल भी टल जाते हैं। पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने नंदगांव के पावन कुंड, यशोदा कुंड, मोती कुंड, आशेश्वर कुंड एवं वृंदा कुंड पहुंच कर आचमन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें