फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अड़ींग के कमल कुंड का होगा सौंदर्यीकरण

विज्ञापन
गोवर्धन के गांव अड़ीग स्थित कमल कुंड का निरीक्षण करते एसडीएम राहुल यादव। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन। गांव अड़ींग स्थित कमल कुंड के सौंदर्यीकरण के लिए शीघ्र ही कार्य योजना तैयार की जाएगी। शुक्रवार को एसडीएम राहुल यादव ने कमल कुंड का निरीक्षण किया। मान्यता है कि कमल में स्वयं लक्ष्मी-विष्णु भगवान निवास करते हैं। प्राचीन समय में संत हरिदास महाराज ने तपस्या की तो स्वयं ही कुंड में कमल के फूल उत्पन्न हो गए थे। आस्था व विश्वास को लेकर यहां श्रद्धालु ब्रज चैरासी कोस की यात्रा में दर्शन करने आते हैं।
विज्ञापन

पूरन लाल ने बताया कि उनके द्वारा कुंड संवर्धन व सौंदर्यीकरण के लिए प्रशासन से कुंड की चारदीवारी व घाट बनाने के साथ पेड़-पौधों के लिए ट्री गार्ड व कुंड पर पहुंचने के लिए 200 मीटर रास्ते को पक्का कराने की मांग की गई है। एसडीएम राहुल यादव ने बताया कि अड़ींग स्थित कमल कुंड रमणीक जगह है।
इस कुंड के सौंदर्यीकरण एवं संवर्धन के लिए जल्द ही कार्य योजना तैयार करा कर काम कराएंगे। गोपाल दास महाराज, हरिओम शर्मा, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, जवाहर यादव, दिलीप यादव, राजकुमार यादव, राजा सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें