फ़ोटो-हॉटस्पॉट में आने के बाद बंद तहसील परिषर का गेट।
- फोटो : AMAR UJALA
मांट(मथुरा)। मांट में बल्लभगढ़ से घर आई महिला के कोरोना पॉजिटिव होने पर प्रशासन ने 250 मीटर एरिया को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। जिसकी परिधि में आने से तहसील परिसर को भी सील कर दिया है। जिससे आम जनता के लिए सभी कार्यालय 21 दिन तक बंद रहेंगे।कस्बा मांट निवासी एक महिला बल्लभगढ़ स्थित रिश्तेदारी से काफी दिन बाद घर लौटी थी। स्वास्थ्य विभाग ने होम कोरन्टीन कर जांच के लिए सेंपिल भेजा था। जिसमें उनके कोरोना पॉजिटिव निकलने पर पुलिस व प्रशासन ने उनजे घर के आसपास 250 मीटर एरिया को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है। एसडीएम मांट डॉ. सुरेश कुमार ने बताया कि हॉट स्पॉट एरिया में आने से तहसील परिसर को भी 21 दिन के लिए सील कर दिया है। जिससे सभी कार्यालय आम लोगों के लिए बंद रहेंगे। इस दौरान दैवीय आपदा समेत आपात सेवाओ के लिए कार्यलय खुलेंगे।