मथुरा। थाना जमुनापार के महावन स्थित माउंट हिल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंधक ने कुछ दबंगों पर नकदी लूटने, सीसीटीवी कैमरे तोड़ने, विद्यालय में भय का वातावरण बनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसएसपी को भेजे शिकायती पत्र में कार्रवाई की मांग की।
स्कूल के प्रबंधक धीरज वर्मा ने बताया कि 19 जुलाई की सुबह 10.30 बजे जमुना धाम निवासी दबंग अपने 50 साथियों के साथ स्कूल में आ धमका। उसने आते ही स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर उखाड़ लिया। विद्यालय के कैश काउंटर से जबरन नकदी लूट ली।