फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने यूपी सरकार को घेरा

विज्ञापन
मथुरा। बसपा प्रदेश अध्यक्ष पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेते हुए। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। गांव करनावल में मंगलवार को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचा। यहां उन्होंने पूरे मामले की परिजन और ग्रामीणों से जानकारी ली।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी से अब तक हुई कार्रवाई के बारे में पूछा। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट बसपा के प्रतिनिधिमंडल ने जल्द सभी की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर सीधा निशाना साधा और मुख्यमंत्री से कुर्सी छोड़ने की मांग की।

मंगलवार की दोपहर में पहुंचे बसपा प्रतिनिधिमंडल ने सबसे पहले पीड़ित परिवार के लोगों से बात की। उन्होंने बताया कि जैसे ही पार्टी सुप्रीमो मायावती को घटनाक्रम की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल प्रतिनिधिमंडल को पीड़ितों की मदद के लिए भेजा है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से जंगलराज कायम है। पुलिस अभी तक सभी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के इतने साल बाद भी गरीब अपनी बेटी की शादी नहीं कर पा रहा है। दबंग बेटियों और बरातियों को पीट रहे हैं। पूरे उत्तर प्रदेश में इसी तरह का हाल है। उन्होंने कहा कि जौनपुर में पति-पत्नी की हत्या, गोरखपुर में बच्चे की हत्या, अयोध्या में बच्चे की हत्या, हाथरस में बघेल की हत्या मथुरा में कई स्थानों पर गरीबों पर हुए अत्याचार इसका जीता जागता सबूत हैं।




बसपा प्रदेश अध्यक्ष को नहीं पता देश को आजाद हुए कितने साल हुए

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल मंगलवार को मीडिया से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कई बार कहा कि देश की आजादी के 75-76 साल बाद भी गरीबों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्हें यह नहीं पता कि देश को आजाद हुए 78 साल हो चुके हैं। मजेदार बात तो यह रही कि इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी थे उनकी गलती सुधारने की कोशिश नहीं की।

बाबा का बुलडोजर कहा है...

बसपा प्रतिनिधिमंडल में आए पूर्व मंत्री अजय सिंह गौतम ने कहा कि योगी बाबा का बुलडोजर कहां है। यहां गरीब बेटियों की जिंदगी दांव पर लगी है। पूरा परिवार दबंगों के कारण भयभीत है और बाबा का बुलडोजर दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने हमलावरों के घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग प्रदेश सरकार से की।



यह लोग रहे प्रतिनिधिमंडल में शामिल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन, पूर्व विधान परिषद सदस्य भीमराव अंबेडकर, पूर्व एमएलसी प्रताप सिंह बघेल, आगरा मंडल प्रभारी अजय शील गौतम, आगरा जिलाध्यक्ष विमल वर्मा, फिरोजाबाद जिलाध्यक्ष बृजेश वरुण, मथुरा जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश कर्दम समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें