फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद की कानून व्यवस्था से बसपाई आक्रोशित, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बसपाइयों ने बृहस्पतिवार को बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र कुमार और महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापति के नेतृत्व में एसएसपी को ज्ञापन सौंपा।बसपा जिलाध्यक्ष ने एसएसपी को बताया कि गांव तरौली सुमाली में अनुसूचित जाति के लोगों पर जानलेवा हमला, महिलाओं से अभद्र व्यवहार एवं लूटपाट की घटना ने पूरे गांव में भय का माहौल बना दिया है। गांव से किसी दूसरे स्थानों पर जा चुके लोगों को सुरक्षा की प्रदान की जाए एवं दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि थाना बरसाना के नंदगांव में 20 वर्षीय किशोरी को अपराधियों ने अगवा कर लिया। पुलिस अपराधियों को ढूंढने में अभी तक नाकाम रही है। थाना फ़रह के गांव महुअन में नाबालिग अनुसूचित बेटी की हत्या को ढाई माह बीत जाने के बाद भी अभियुक्त अभी गिरफ्तार नहीं हुए हैं। थाना हाईवे के खामनी में प्रीतम के घर पानी निकालने को लेकर उसके साथ घटना हुई।
महानगर अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही इन मामलों में कार्रवाई नहीं हुई तो बसपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। ज्ञापन सौंपने वालों में आगरा मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी दारा सिंह आजाद, संघरतन सेठी, सत्यप्रकाश कर्दम, गोवर्धन सिंह, सुरेश बाबू, किशोर कुमार, मुख्त्यार सिंह, बाबूलाल बघेल, नरेश कुमार जाटव, गंगाराम सोनी, राहुल रावत, रइस अहमद, प्रमोद गोला व प्रेम प्रकाश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें