फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: महंत की पत्नी का शव संदिग्ध अवस्था में आश्रम के कुएं में मिला, मंगलवार सुबह से थी लापता

Wed, 29 Jun 2022 09:19 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)।

सार

वेंकटेश मंदिर छोटा खटला के महंत नवीन की 32 वर्षीय पत्नी वैजयंती शर्मा मंगलवार सुबह घर से कहीं चली गईं थीं। काफी तलाश के बाद उन्होंने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बुधवार दोपहर में उन्हें कुएं में पत्नी का शव दिखा तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
कुएं में मिला महंत की पत्नी का शव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के राधा बाग स्थित एक आश्रम के महंत की पत्नी का शव कुएं से संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है। महिला मंगलवार सुबह से लापता थी और महंत ने कोतवाली में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


वेंकटेश मंदिर छोटा खटला के महंत नारायन प्रपन्नाचार्य उर्फ नवीन की 32 वर्षीय पत्नी वैजयंती शर्मा मंगलवार की सुबह घर से कहीं चली गईं थीं। महंत द्वारा पत्नी को काफी तलाशा गया लेकिन कोई पता नहीं लग सका। इसके बाद उन्होंने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार की दोपहर महंत खोजते समय मंदिर के कुआं घर में पहुंचे। कुएं में देखकर उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। महिला का शव करीब 40 फीट गहरे कुएं में पड़ा दिखाई दिया। महंत द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गर्द। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बिहार की रहने वाली महिला की शादी चार वर्ष पूर्व महंत नवीन से हुई थी। उनका अभी तक कोई बच्चा नहीं है। इस कारण महिला तनाव में रहती थी। कोतवाली प्रभारी सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की सही जानकारी मिल सकेगी। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि संभावना है कि महिला ने आत्महत्या की है। महिला के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। परिवार वाले अगर कोई तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें