फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भाइयों ने किया अंतिम संस्कार करने से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
राया (मथुरा)। भाई की मौत की खबर सुन कर दो सगे भाइयों ने अंतिम संस्कार करना तो दूर की बात आने तक से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि वे खुद आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। ऐसे में कैसे उसका अंतिम संस्कार करें। जब परिजन नहीं आए तो पुलिस ने फर्ज निभाते हुए मृतक का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे पुलिस को राया-मथुरा रोड पर रेलवे स्टेशन के निकट 55 वर्षीय व्यक्ति अचेत हालत में पड़ा मिला। थाना प्रभारी ओमहरि वाजपेयी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त जिला अलीगढ़ के थाना इगलास क्षेत्र के गांव लखनिया निवासी रामेश्वर के रूप में की। पुलिस ने रामेश्वर की मौत की सूचना परिजन को दी पर उन्होंने आने से इंकार कर दिया।
एसएसआई शिवकुमार शर्मा ने बताया कि रामेश्वर की अपने दो सगे भाइयों से कई साल से मुलाकात नहीं हुई थी। भोपाल में रह रहे भाई से बात की, उसने बताया कि आर्थिक हालत ठीक नहीं हैं ऐसे में वह भाई का अंतिम संस्कार नहीं कर सकता है। ऐसा ही जवाब अलीगढ़ में रह रहे दूसरे भाई ने भी दिया। बताया की रामेश्वर अविवाहित था और इधर-उधर मजदूरी कर जीवन यापन करता था। राया में वह काम की तलाश में आया था। उसकी जेब से मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त हुई। मृतक की जेब से बुखार की गोलियां मिली हैं। माना जा रहा है की बीमारी के चलते उसकी मौत हुई है। भाइयों के नहीं पहुंचने पर पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें