फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, ससुरालियों ने दबाई बात

Mon, 18 Sep 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की मुस्लिम महिला ने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। वहीं, ससुरालियों पर इसकी शिकायत करने पर पिटाई सहित दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार वह डीग गेट इलाके की रहने वाली है। फरवरी 2022 में सदर बाजार थाना क्षेत्र में उसका निकाह हुआ था। दान दहेज को लेकर निकाह के बाद से ही पति, सास, ससुर, ननद, देवर ताने देने लगे। 11 लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। पति भी मारपीट करने लगा। देवर ने एक बार बुरी नीयत से दबोच लिया।

इसकी शिकायत ससुरालियों से की तो उन्होंने मारपीट कर घर से निकाल दिया। कई बार पंचायत होने पर भी ससुराल वाले बिना कार और 11 लाख रुपये दिए घर में रखने को तैयार नहीं हैं। इस संबंध में थाना सदर बाजार में तहरीर दी है। सीओ सिटी अभिषेक तिवारी के अनुसार तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें