फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नशा मुक्ति केंद्र में तोड़फोड़, केंद्र प्रभारी समेत कई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। हाईवे किनारे स्थित रामा ऑर्चिड काॅलोनी में संचालित नशा मुक्ति केंद्र पर नहाने को लेकर विवाद हो गया। युवक की पिटाई के बाद गुस्साए लोगों ने मारपीट कर तोड़फोड़ कर दी, जिसमें कई लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिलाया गया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह परमानंद गार्डन के निकट स्थित रामा ऑर्चिड काॅलोनी में स्थित नशा मुक्ति केंद्र पर बाईपास निवासी वीर सिंह नहाने के लिए गया था, तभी नशामुक्ति केंद्र संचालक सुरेंद्र सिंह से नहाने को लेकर विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। जब वीरसिंह के साथियों को इसकी जानकारी हुई तो गुस्साए लोगों ने वहां पहुंचकर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी। सुरेंद्र सिंह सहित कई लोगों को चोट आई हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उधर वीरसिंह का आरोप है कि नशामुक्ति केंद्र संचालक एवं उसके साथियों ने एकजुट होकर उसके गले में पड़ी तौलिया से उसे फंदा लगाकर मारने की कोशिश की। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इंस्पेक्टर अनुज राणा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें