उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में देवर ने भाई को धोखा देकर भाभी से प्यार का नाटक किया। वो भाभी को अपने साथ मथुरा के बरसाना लेकर आया। यहां एक किराये के मकान में कमरा लेकर रहा। भाभी को प्यार के जाल में ऐसा फंसाया कि वो भी अपना अच्छा भला कुछ न सोच सकी। लेकिन ये प्यार नहीं देवर की साजिश थी, वो भी सरपंच चुनाव के लिए। भाभी गांंव की सरपंच थी, लेकिन देवर को ये बात खटक रही थी। वो खुद सरपंच बनना चाहता था, इसलिए बेरहमी से भाभी की हत्या कर दी और खुद फरार हो गया।
ये बताया पति ने
जिला सतना के गांव गुढा थाना उचेहरा निवासी चूणामणि ने बताया कि पत्नी संता देवी जो वर्तमान में गांव की सरपंच थी, वह अपने फुफेरे देवर के साथ अप्रैल में चली गई थी। उचेहरा थाने में 9 अप्रैल 2023 को अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। इसके कुछ दिन बाद वह घर लौट आई। फिर जुलाई में दोबारा चली गई। ऐसे में उचेहरा थाने में 16 जुलाई 2023 को अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।
ये भी पढ़ें - Mathura: पापा ने दिया लड्डू, बच्ची ने जैसे ही खाया तो मुंह में हो गया खून ही खून; हालत देख उड़े घरवालों के होश
चुनाव निकली हत्या की वजह
थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि मृत महिला की पहचान हो गई है। परिजनों के आरोप के आधार पर हत्या के आरोपी प्रदीप की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। वहीं मृतका के परिजनों ने बताया कि रिश्ते के देवर ने सरपंची से हटाने के लिए प्रेम जाल में फंसाकर हत्या कर दी। महिला सीट होने के कारण उसकी पत्नी ने भी चुनाव लड़ने के लिए पर्चा भरा था। हालांकि बाद में उसने पर्चा वापस ले लिया था।
ये भी पढ़ें - Mathura: महिला की हत्या कर टैंक में छिपाया शव, दो सप्ताह बाद खुलासा; युवक फरार