फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: तीसरी आंख की निगरानी में रहेगी कोसी की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। नगर की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। करीब 225 सीसीटीवी कैमरे लगने हैं, जिनका 90 फीसदी काम पूरा भी हो चुका है।
विज्ञापन

दरअसल नगर को सुरक्षित बनाने के लिए प्रत्येक प्रवेश द्वार से लेकर व्यस्त एवं एकांत स्थानों पर हर वक्त तीसरी नजर का पहरा रहेगा। इसके लिए स्थानों का चयन कर पुलिस ने करीब 200 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। यह दिल्ली की ओर से आने वाले प्रवेश मार्ग से लेकर पूर्व, पश्चिम, उत्तर एवं दक्षिण के सभी रास्तों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। पूरे नगर में करीब 225 सीसीटीवी कैमरे लगने हैं। इन्हें इस प्रकार लगाया गया है कि कोई भी राहगीर इनकी पहुंच से बचकर नहीं निकल सकता।
पुलिस ने सुनसान रहने वाले इलाकों एवं गलियों को भी इससे कवर किया है। वहीं बाजार से लेकर हाईवे के प्रवेश द्वारों पर भी विशेष तौर पर सीसीटीवी लगाए जाने हैं। सभी कैमरों को वाईफाई के माध्यम से कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। कंट्रोल रूम थाने और सिटी चौकी में बनेगा। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि नगर को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


कोसीकलां। कैमरे लगने के बाद भरत मिलाप मेले में पुलिस को काफी राहत मिलेगी। मेले के दौरान होने वाली घटनाओं को रोकने में पुलिस को मदूद मिलेगी। मनचले छेड़डाड़ की घटनाओं को रोकने में मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें