फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दुकान के विवाद में सगे भाई से मारपीट, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के जतीपुरा स्थित मुखारविंद मंदिर के पास दुकान को लेकर सगे भाइयों में विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांठौली निवासी नीरज के अनुसार जतीपुरा में उनकी और उनके बड़े भाई भोला उर्फ बलराम की दो दुकानें साझेदारी में हैं। आरोप है कि बड़े भाई बिना जानकारी दुकानों में निर्माण करा रहे थे। जानकारी होने पर नीरज अपनी पत्नी, बेटे और माता-पिता के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का कारण पूछा। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
देखते ही देखते गाली-गलौज और मारपीट हो गई। आरोप है कि बड़े भाई भोला उर्फ बलराम, उनकी पत्नी सुशीला और दो पुत्रों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे नीरज पक्ष के लोग घायल हो गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना गोवर्धन पुलिस को दी है। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें