फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: टैंटीगांव में हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दुल्हन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा टैंटीगांव स्थित एक फार्म हाउस में बुधवार रात शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में दुल्हन गोली लगने से घायल हो गई। गोली दुल्हन के हाथ में लगी और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। यह देख परिजन में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन परिजन उसे लेकर अस्पताल दौड़े, यहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन करके उसके हाथ से गोली निकाली। दुल्हन के पिता की तहरीर पर पुलिस ने फायरिंग करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



टैंटीगांव निवासी पीतांबर शर्मा की बेटी दिव्या शर्मा उर्फ गुड़िया की शादी थी। रात को मथुरा रोडवेज काॅलोनी निवासी बनवारी लाल शर्मा उर्फ वंश बरात लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। सभी कार्यक्रम फार्म हाउस में चल रहे थे। तभी जयमाला का समय हुआ। जयमाला के लिए दूल्हा और दुल्हन दोनों स्टेज पर आए। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग में गोली दुल्हन के हाथ में लगी और वह बेहोश होकर गिर गई। यह देख घराती और बराती दोनों पक्ष में अफरातफरी मच गई। परिजन दुल्हन को लेकर मथुरा के निजी अस्पताल में पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन करके हाथ से गोली निकाली।


फायरिंग के कारण विवाह कार्यक्रम रुक गया। बताया जाता है कि बरात भी वापस हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजीव कांत मिश्र ने बताया कि देर रात शादी में फायरिंग की सूचना मिली थी। पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फायरिंग किसने की इसकी जानकारी परिजन ने अभी तक नहीं दी है। दुल्हन के पिता ने फायरिंग करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें