फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सुहागरात के अगले दिन दुल्हन ने दिखाया अपना असली रूप, सदमे में आ गया दूल्हा; मामला जान पुलिस भी हैरान

Wed, 26 Feb 2025 01:28 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दुल्हन ने खाने में बेहोशी की दवा मिला दी। जिससे सभी ससुरालीजन बेहोशी की हालत में हो गए। जब होश आया तो दुल्हन गायब थी। साथ में जेवर और रुपये भी नहीं थे।
विज्ञापन
फरार हो गई दुल्हन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव परसोती गढ़ी में शादी के बाद दुल्हन ने भोजन में बेहोशी की दवा मिलाकर ससुरालीजन को खिला दी। इसके बाद लाखों रुपये के जेवर और रुपये लेकर फरार हो गई। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


 

गांव परसोती गढ़ी निवासी कन्हैयालाल ने अपना घर बसाने के लिए एक बिचौलिए के माध्यम से महोबा निवासी कल्पना के साथ 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद कन्हैयालाल दुल्हन को घर ले आया। घर में खुशी का माहौल था और महिलाएं मंगल गीत गाते हुए दुल्हन के सत्कार में लगीं थीं।

 

गत रात दुल्हन ने भोजन में बेहोशी की दवा मिलाकर परिजन को खिला दी। इससे परिवार के लोग बेहोश हो गए। सुबह जब लोगों को होश आया तो नजारा देख हक्के-बक्के रह गए। दुल्हन घर से जेवरात व रुपये लेकर गायब थी। 

 
विज्ञापन

तलाश किया मगर दुल्हन का कोई पता नहीं चल सका। बताते हैं दुल्हन अपने भाई को साथ लेकर आई थी। सुरीर कोतवाली में दी गई शिकायत में आधार कार्ड पर पता महोबा जिला लिखा हुआ है। परिजन ने बिचोलिया से संपर्क किया तो उसका नंबर भी नहीं मिल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजीव कांत मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें