फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP:  इंस्टाग्राम पर मिली दुल्हन, छह महीने तक रही साथ, फिर किया ऐसा कांड; अब पुलिस से गुहार लगा रहा युवक

Sun, 22 Feb 2026 02:20 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यूपी के मथुरा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर युवक को महिला से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। शादी के छह महीने बाद ही महिला ने ऐसी हरकत कर दी कि पति के होश उड़ गए। 
विज्ञापन
पत्नी के साथ नीरज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना गोवर्धन क्षेत्र के गांव अडींग में शादी के छह महीने बाद ही दुल्हन घर से गायब हो गई। युवक ने महिला पर नकदी और आभूषण ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने मामले में एसएसपी कार्यालय में शिकायत की है। 
विज्ञापन


अडींग निवासी नीरज सैनी पुत्र जगदीश की इंस्टाग्राम के माध्यम से एक महिला से जान पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। महिला ने नीरज को शादी का प्रस्ताव दिया, जिसके बाद नीरज उसे अपने घर ले आया। हिंदू रीति-रिवाज से दोनों ने वरमाला डालकर विवाह किया। महिला ने खुद को पहले से तलाकशुदा बताया था। 

 
विज्ञापन

नीरज के अनुसार महिला करीब छह महीने तक उसके साथ पत्नी के रूप में घर में रही। आरोप है कि जब घर पर कोई मौजूद नहीं था तो वो घर से चली गई। नीरज का कहना है कि हाल ही में उसने एक प्लॉट बेचा था, जिसकी रकम घर में रखी हुई थी। महिला के जाने के बाद घर से लाखों रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण भी गायब मिले। नीरज ने आरोप लगाया कि महिला के पास दो अलग-अलग आधार कार्ड थे, जिन पर भिन्न-भिन्न पते दर्ज थे।

ये भी पढ़ें-यूपी में साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई: सुबह-सुबह चार गांवों में चला सर्च ऑपरेशन, 50 से अधिक पकड़े
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें