बात शादी टूटने तक पहुंच गई
यहां तक सब ठीक चल रहा था। असली कहानी शुरू हुई शुक्रवार की सुबह, यानी सुहागरात की अगली सुबह। सुबह घर के लोग नवेली बहू के जगने का इंतजार कर रहे थे। ताकि कुछ हंसी मजाक होगा और अच्छा समय बीतेगा। लेकिन सुबह बहू जगी तो घर का माहौल ऐसा हुआ कि कुछ ही देर में पुलिस भी घर आ गई और बात शादी टूटने तक पहुंच गई।
सुबह उठकर बहू करने लगी गाली-गलौज
दरअसल, सुबह बहू जगी तो उसने घर में सभी के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। उसकी हरकत से घर का माहौल एकदम से हजल गया। पहले तो लोगों ने समझाने का प्रयास किया और बात जानने की कोशिश की। लेकिन जब बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंच गया। यहां बहू के भाई ने जो खुलासा किया उसे सुनकर लड़के वालों के पैरों तले जमान खिसक गई।
शादी तोड़ने की बात पर हुआ राजीनामा
पहले पति ने कहा कि पत्नी पागल है। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। उसके साथ झूठ बोलकर यह रिश्ता किया गया है। उसे फंसाया गया है। इस पर लड़की के भाई ने उसे पहले तो उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसने स्वीकार किया कि उसकी बहन मानसिक रूप से बीमार रहती है। लड़का पक्ष धोखाधड़ी करने पर कार्रवाई की मांग करने लगा। बाद में शादी तोड़ने पर राजीनामा को लेकर दोनों पक्ष तैयार हुए।