फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura Nikay Chunav Result: मंत्री-विधायकों के क्षेत्र में भी मात खा गई भाजपा, चार निकायों में ही मिल सकी जीत

Mon, 15 May 2023 12:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

Mathura Nikay Chunav Result: मथुरा में भाजपा मंत्री और विधायकों के क्षेत्र में भी मात खा गई। भाजपा सिर्फ चार निकायों में ही जीत मिल सकी। 
विज्ञापन
सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में भले ही जनपद की राजनीति पर भाजपा का वर्तमान में एक छत्र राज है, लेकिन निकाय चुनाव में भाजपा को 15 निकायों में से सिर्फ छह में ही कामयाबी मिल सकी है। नौ निकायों में भाजपा को मात खानी पड़ी है। यह स्थिति सांसद हेमामालिनी, प्रदेश कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण सहित सभी विधायकों द्वारा पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के बाद सामने आई है।

विज्ञापन


मथुरा संसदीय क्षेत्र पर सांसद के रूप में सिने अभिनेत्री हेमामालिनी दो बार से काबिज हैं। विधानसभा की सभी पांच सीटें भी भाजपा के खाते में हैं। इसमें छाता के विधायक चौधरी लक्ष्मीनारायण कैबिनेट मंत्री भी हैं। सांसद और कैबिनेट मंत्री ने वर्तमान निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में जमकर प्रचार किया था। इसके बावजूद चौधरी लक्ष्मीनारायण के विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत छाता बसपा के खाते में चली गई है। यहां भाजपा की मीनू देवी को हराकर बसपा की लक्ष्मीदेवी निर्वाचित हुई हैं। 

Trending Videos

नगर पालिका कोसीकलां भाजपा के खाते में गई

इसी क्षेत्र में नंदगांव नगर पंचायत में भाजपा की लाजवंति को हराकर राष्ट्रीय लोकदल की मंजूदेवी को जीत मिली है। हालांकि जिले की एक मात्र नगर पालिका कोसीकलां भाजपा के खाते में गई है। यहां धर्मवीर अग्रवाल ने जीत दर्ज की है। इसी क्षेत्र के बरसाना नगर पंचायत में आप से विजय सिंह जीते हैं। इसी तहसील के चौमुहां नगर पंचायत में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। यहां निर्दलीय सुषमा सिंह ने भाजपा के बिहारी लाल को हराया है। 

किस सीट पर किसको मिली जीत

गोवर्धन क्षेत्र में भी भाजपा के विधायक ठाकुर मेघश्याम का जादू नहीं चल सका है। गोवर्धन नगर पंचायत में निर्दलीय प्रभादेवी को जीत मिली है। हालांकि राधाकुंड में भाजपा से रामफल मुंशी और सौंख नगर पंचायत में भाजपा से योगेश नंबरदार जीते हैं। भाजपा विधायक पूरन प्रकाश के बलदेव विधानसभा क्षेत्र की बलदेव नगर पंचायत में भाजपा को मात मिली है। 
विज्ञापन

गोकुल नगर पंचायत में भाजपा काबिज

बलदेव नगर पंचायत से निर्दलीय डॉ मुरारीलाल ने भाजपा के मेरूकांत पांडेय को हराया है। जबकि, राया नगर पंचायत में निर्दलीय राजकुमार अग्रवाल ने भाजपा के राकेश शर्मा को हराया है, जबकि महावन नगर पंचायत में निर्दलीय मंजूदेवी ने जीत दर्ज की है। इस विधानसभा की गोकुल नगर पंचायत में भाजपा एक बार फिर काबिज होने में सफल हो गई है। यहां फिर से संजय दीक्षित विजयी हुए हैं। 

कहां से कौन जीता 

विधायक राजेश चौधरी के मांट विधानसभा की एक मात्र नगर पंचायत बाजना भी भाजपा को नहीं मिल सकी है। इस तरह भाजपा के खाते में एक नगर निगम, एक नगर पालिका और चार नगर पंचायत गई हैं। इनके अलावा एक राष्ट्रीय लोकदल, एक आम आदमी पार्टी और एक बसपा ने भी नगर पंचायत जीती हैं। आधा दर्जन नगर पंचायतों पर निर्दलियों ने कब्जा किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें