फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्रद्धालुओं से भरी बस के ब्रेक हुए फेल...टेंपो में मारी टक्कर, मच गई चीखपुकार; एक दर्जन घायल

Tue, 26 Aug 2025 08:28 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ। इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। चालक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
मथुरा सड़क हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में बरसाना-गोवर्धन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। श्रद्धालुओं को बरसाना से लेकर आ रही टूरिस्ट बस की ब्रेक फेल हो गई। बस ने टेंपो में टक्कर मार दी। बस और टेंपो पुलिया से टकराकर रुके। टेंपो में बैठे पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं में चीखपुकार मच गई। टेंपो में बैठी सवारियां घायल हो गईं। चालक की हालत गंभीर है। 
विज्ञापन


मंगलवार को एक टूरिस्ट बस श्रद्धालुओं को लेकर बरसाना से गोवर्धन आ रही थी। पलसों से आगे अचानक बस के ब्रेक फेल हो गए। अनियंत्रित बस आगे चल रहे टेंपो में टक्कर मारते हुए पुलिया से टकरा कर रुकी। इस दाैरान टेंपो पुलिया और बस के बीच में आ गया। बरसाना मार्ग पर सवारियों में चीखपुकार मच गई। 

राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। चालक विष्णु निवासी राधाकुंड की हालत गंभीर है। हादसे में सपन कुमार माईती (45), प्रतिमा (45), कार्तिक (40), सुलोचना देवी (40), लक्ष्मी कोसामी (6), किशनजीत (12),  नोमिता कोयला (60), प्रतिमा माईता (50), नारायण कोइला (68), मधुसूदन (70) निवासीगण पूर्वी मेदनापुर, पश्चिम बंगाल घायल हो गए। सीएचसी प्रभारी डाॅ. नेहा चौधरी ने बताया कि टेंपो चालक को मथुरा रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें