फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांकेबिहारी कॉरिडोर: राधा नाम लिखी पांच ईंटें की गईं भेंट, मिशन शक्ति समूह की महिलाओं ने दिया समर्थन

Wed, 18 Jun 2025 11:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

महिलाओं ने एक ईंट राधा नाम की अभियान शुरू किया। इसमें समूह की सदस्य ब्रजवासियों के प्रत्येक घर से राधा नाम लिखी ईंट एकत्रित करेंगी।
 
विज्ञापन
डीएम को राधा नाम लिखी ईंट भेंट करतीं महिलाआएं।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मिशन शक्ति समूह महिलाओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी को प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के लिए समर्थन पत्र सौंपा। श्रद्धाभाव से कॉरिडोर के लिए राधा नाम लिखी पांच ईंटें भेंट कीं। महिलाओं ने एक ईंट राधा नाम की अभियान शुरू किया। इसमें समूह की सदस्य ब्रजवासियों के प्रत्येक घर से राधा नाम लिखी ईंट एकत्रित करेंगी।
विज्ञापन

 
Trending Videos

महिलाओं का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ की तर्ज पर वृंदावन में कॉरिडोर बनाने का निर्णय लिया है, जो सही। दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं को आराध्य के दर्शन करने में परेशानी होती है। भीड़ के दबाब की वजह से कई हादसे सामने आ चुके हैं। मंदिर में दर्शनों के दौरान श्रद्धालुओं के साथ अभद्रता और मारपीट की घटनाएं सामने आती रहती हैं। भीड़ की वजह से बुजुर्ग दर्शन करने से वंचित रह जाते हैं। स्थानीय लोगों को भी आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। किसी की मृत्यु के बाद अंतिम यात्रा तक निकालना मुश्किल हो जाता है। समय के हिसाब से कॉरिडोर निर्माण की आवश्यकता है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित समर्थन पत्र जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह को सौंपा। डीएम ने कहा कि लोगों के समर्थन और सहयोग से ही कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा।

 

स्थान निश्चित किया जाए
महिलाओं ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि महानगर में एक स्थल ऐसा सुनिश्चित किया जाए जहां मिशन शक्ति समूह के आह्वान पर लोग ईंट पर रंग से राधा नाम अंकित करके एक ईंट के रूप में कॉरिडोर के लिए समर्थन समर्पित कर सकें। सुमन शर्मा, भावना शर्मा, लोक गायिका शालिनी शर्मा, प्रीति वर्मा, सुजाता सिंह, रीता चौधरी, सपना चौधरी, गंगा रानी चतुर्वेदी, प्रीती चतुर्वेदी, मीना गुप्ता, मधुबाला शर्मा, रिचा अग्रवाल, मीना शर्मा, सरोज गोला, शालिनी अग्रवाल समेत अन्य मौजूद रहीं।

 
विज्ञापन

इन्होंने भी सौंपा समर्थन पत्र
नव सृजन ब्रज मंडल संस्था की महिलाओं ने भी श्रीबांकेबिहारी कॉरिडोर निर्माण के लिए डीएम को ईंट भेंटकर अपना समर्थन पत्र दिया। अध्यक्ष गंगारानी चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष प्रीति चतुर्वेदी, महेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें