फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2026: ब्रज की होली का आनंद तो देखिए, अमेरिका से नंदगांव पहुंचे दंपती; भक्ति के रंग में रंगने के लिए तैयार

Wed, 25 Feb 2026 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

विदेशी श्रद्धालुओं की मौजूदगी से ब्रज की होली को अंतरराष्ट्रीय रंग और भक्ति का नया उत्साह मिला है। अमेरिका से आए हुरियारा-हुरियारिन दंपती नंदगांव में परंपरागत लठमार होली खेलने पहुंचे हैं। 
 
विज्ञापन
अमेरिका से नंदगांव पहुंचे दंपती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रज की फागुनी मस्ती इन दिनों सात समंदर पार तक अपनी रंगत बिखेर रही है। इसी क्रम में अमेरिका से हुरियारा-हुरियारिन दंपती नंदगांव पहुंचे हैं, जो परंपरागत लठमार होली में भाग लेने को उत्साहित हैं। यह दंपती राधा रानी मंदिर के सेवायत अमित गोस्वामी से जुड़े हैं और लंबे समय से ब्रज संस्कृति, राधा-कृष्ण की लीलाओं और यहां की परंपराओं से गहरा लगाव रखते हैं।
विज्ञापन


अमित गोस्वामी ने बताया कि ब्रज की होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि यह राधा-कृष्ण की दिव्य लीलाओं को जीने का अवसर है। विदेश से आए इस दंपति की भागीदारी ने नंदगांव की होली को अंतरराष्ट्रीय रंग दे दिया है। ब्रज की गलियों में अब विदेशी श्रद्धालु भी “राधे-राधे” के जयघोष के साथ रंग और भक्ति में सराबोर नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें