फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: होली के बाद मनाया जाएगा संत प्रेमानंद महाराज का जन्मोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। होली के बाद संत प्रेमानंद महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जन्मोत्सव को भव्य रूप देने के लिए उनके शिष्य-परिकर जुटे हुए है। श्रीराधा हित केलिकुंज आश्रम में तैयारियां चल रही हैं। उत्सव के दौरान किसी को परेशानी न हो ऐसी योजना तैयार की जा रही है। टोकन व्यवस्था में होली के बाद अस्थाई तौर पर रोक लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

आश्रम की ओर से सोशल मीडिया पर साझा की गई जानकारी के अनुसार, 13 मार्च 2026 से 19 मार्च 2026 तक गुरुदेव का जन्मोत्सव आश्रम परिसर में मनाया जाएगा। इस अवधि में आश्रम में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। होली के बाद आने वाले भक्तों को दर्शन और एकांतिक वार्तालाप के लिए टोकन नहीं दिए जाएंगे। जन्मोत्सव के दौरान शिष्य परिकरों को ही मिलने की अनुमति रहेगी।

पिछले वर्ष राज्यों के हिसाब से दिया था प्रवेश
पिछले वर्ष संत प्रेमानंद महाराज के जन्मोत्सव के दौरान राज्यों के हिसाब से प्रवेश दिया गया था। सभी के लिए अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए थे। इस वर्ष क्या व्यवस्था रहेगी यह आने वाले कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें