फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘एकजुट होकर राजनीतिक ताकत बढ़ाएं विप्र’

Sun, 10 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ब्राह्मण सम्मेलन
विज्ञापन
युवा ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित सम्मेलन में ब्रह्म एकता और कुरीतियों को छोड़ने पर जोर दिया गया। साथ ही अलग-अलग गुटों में बंटे समाज को एक मंच पर लाकर सामाजिक और राजनीतिक ताकत बढ़ाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


महोली रोड स्थित रामकृष्ण मैरिज होम में आयोजित सम्मेलन में पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय ने कहा कि ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने का वक्त आ गया है। आज के समय में ब्राह्मण गरीब, अमीर और गोत्र में बंटा हुआ है जो गलत है। भाजपा नेता देवेंद्र शर्मा ने कहा कि युवा कुरीतियों में लिप्त होकर बर्बाद हो रहा है, इसे रोकना होगा।

योगेश द्विवेदी ने कहा कि समाज बुद्धिजीवी वर्ग है, लेकिन उसमें अहं का टकराव और बिखराव ने उसे अन्य समाज से पीछे कर दिया है। सम्मेलन को कृष्ण मुरारी दीक्षित, आशीष चतुर्वेदी, शोभाराम शर्मा, केएच पांडेय, आशुतोष भारद्वाज, नेत्रपाल गौतम, श्याम सुंदर उपाध्याय, सोहनलाल शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, गिरवर सिंह शर्मा, यज्ञदत्त कौशिक आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें