फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ती किताबों के महंगे दाम: बुक डिपो प्रकरण में जांच हुई पूरी, डीएम के सामने प्रस्तुत होगी रिपोर्ट

Mon, 13 Apr 2026 11:10 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

संजय प्लेस स्थित महेश्वरी बुक डिपो पर अधिक कीमत वसूली और जबरन बुक सेट बेचने के आरोपों की जांच पूरी हो गई है। आज रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
माहेश्वरी बुक डिपो पर जांच करने पहुंची टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के संजय प्लेस स्थित महेश्वरी बुक डिपो के प्रकरण में सोमवार को समिति अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। शुक्रवार को एसीएम के नेतृत्व में गठित टीम ने निरीक्षण कर रिकॉर्ड खंगाले थे। अभिभावक की शिकायत थी कि निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूली जा रही है और एक पुस्तक देने के बजाय पूरा बुक सेट खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। सोमवार को जिलाधिकारी को सौंपा जाना है। बुधवार को शुल्क नियामक समिति की बैठक में स्कूल के प्रधानाचार्य और डिपो के मालिक से पूछताछ की जाएगी। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होनी है। 
 

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि जिलाधिकारी के पास अभिभावक की ओर से शिकायत की गई थी कि डिपो पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर किताबें बेची जा रही हैं। साथ ही वह एक किताब खरीदना चाह रही हैं जबकि पूरा बुक सेट खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। इस आधार पर डीएम के आदेश पर उन्होंने एसीएम और जीआईसी मनखेड़ा के प्रधानाचार्य के साथ जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान देखा गया कि किन आधारों पर किताबों के दाम तय किए जा रहे हैं। शासनादेश के अनुसार एकल पुस्तक बिक्री के नियम का पालन क्यों नहीं हो रहा और किन स्कूलों की किताबें सबसे अधिक बेची जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया कि सेंट जॉर्जेज स्कूल की किताबें अधिक मात्रा में बेची जा रही थीं। अभिभावक स्लिप लेकर आ रहे थे और किताब का सेट दिया जा रहा था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें