फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: रेलवे लाइन पर टुकड़ों में मिला युवक का शव, लोगों ने देखा तो कांप गए; पुलिस कर रही जांच

Sat, 27 Jul 2024 05:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा

सार

मथुरा में रेलवे लाइन पर युवक का शव टुकड़ों में मिला। लोगों ने देखा तो सहम गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई में जुटी है। 
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शुक्रवार की देर रात रेलवे लाइन पर युवक का शव कई टुकड़ों में कटा मिला। लोगों ने देखा तो रेलवे कर्मियों को सूचना दी। रेलवे कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना मगोर्रा थाना के नगला चुरामन नगरी गांव के पास की है। यहां बीती रात करीब 11:30 बजे रेलवे लाइन पर युवक का शव पड़ा मिला। शव टुकड़ों में कटा था। युवक की उम्र 35 वर्ष आंकी जा रही है। लोगों ने देखा तो मौक पर भीड़ लग गई। रेलवे कर्मी भी मौके पर आ गए। 

उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि रेलवे लाइन पर युवक का शव मिला है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें