बताया गया कि सैनिक अरविंद कुमार 21 जून 2004 में आर्मी के 345 मीडियम रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह लेह लद्दाख में चीन बॉर्डर पर गलवान घाटी में तैनात थे। सेना के अधिकारियों ने पिता रमेश चंद को राष्ट्रीय ध्वज से सम्मानित किया। पत्नी, बेटी उर्मिला देवी, बेटी शिवानी, हिना व बेटा तनिष्क का रो-रोकर बुरा हाल है।
एसडीएम गोवर्धन नीलम श्रीवास्तव, वेटरन्स इंडिया पूर्व सैनिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन नेत्रपाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित करके श्रंद्धाजलि दी। इस मौके पर सूबेदार वीरेंद्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि ब्रजपाल सिंह, पूर्व प्रधान चंद्रपाल सिंह, ब्लॉक प्रमुख विपिन सिंह, चौकी प्रभारी चंद्रवीर सिह, सुनील सिंह, घनश्याम सिंह, योगेश कुमार, रामवीर सिंह, बच्चू सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।